फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान सपा कार्यालय जन्मदिन मनाने पहुंचे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। पीआरवी वाहन में तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान जिला पंचायत सदस्य के भाई का जन्मदिन मनाने सपा कार्यालय पहुंच गए। सिपाहियों के जश्न मनाने की फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबरपुर कस्बेे में इटावा रोड स्थित सपा कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य और सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि त्यागी के भाई की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसमें अजीतमल क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी राज किशोर (चालक), आरक्षी विजय कुमार, हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह शामिल होने पहुंच गए। केक काटने के साथ सिपाहियों ने सपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई। ड्यूटी के दौरान सिपाहियों के पार्टी में पहुंचने पर चर्चाएं होती रहीं।
देर शाम किसी ने सोशल मीडिया पर सिपाहियों के पार्टी में शामिल होकर जश्न मनाने की फोटो पोस्ट कर दी। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ऐसा करना लापरवाही है। मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें