फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सहकारी संघ अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। जिला सहकारी विकास संघ इटावा के अध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसमें बताया है कि उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन किया जा रहा है। फोन करने वाले खुद को दरोगा व सिपाही बता रहे। वहीं, पीएम व सीएम के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा के सूरजपुर निवासी जिला सहकारी विकास संघ इटावा के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शनिवार को बिधूना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्हें दो मोबाइल नंबरों से जान से मारने, घर से उठा ले जाने और यहां तक कि सत्ता परिवर्तन होने पर खत्म कर देने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात अगस्त को उनके निजी मोबाइल नंबर पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को दरोगा व सिपाही बताते हुए घर से उठावा लेने व जान से मारने की धमकी दी।
यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे। एक अन्य नंबर से भी कॉल आई। जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को दिलीप चौहान दरोगा व राहुल सिपाही बताया।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों की जांच साइबर सेल के जरिए कराई जाएगी। जल्द ही आरोपियों की पहचान हो जाएगी। धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें