फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा नेता के बेटे का शव गांव लाने पर मची चीत्कार

Sun, 17 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी21- अंशुमान सिंह की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
अयाना। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता के बेटे की गुरुवार रात को झांसी में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार रात को शव गांव लाने पर चीत्कार मच गई। परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

अयाना निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता प्रदीप सिंह चौहान का इकलौता पुत्र अंशुमान सिंह (27) औरैया मंडी में गल्ले की आढ़त करता था। गुरुवार शाम को वह ट्रेन से कानपुर से बेतूल में अपनी बड़ी बहन मोना के घर जा रहा था।
रात में झांसी के मुस्तरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर उसके पैर कट गए थे। पीछे आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट की सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को शव गांव लाए जाने पर पिता प्रदीप सिंह, मां पुष्पा चौहान, बहन मोना, मन्नू व परिजन बिलखने लगे। शुक्रवार सुबह परिजन ने गांव में ही अंशुमान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें