संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। गुरुवार सुबह मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने 50 शैया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने ब्लड बैंक की पड़ताल की। लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर लंबित पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
ब्लड बैंक के संचालन को लेकर अटकलों के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार सजग नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि यहां लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर दिल्ली की टीम के आने से पहले जरूरी कामों को पूरा कराया जा रहा है। इन कामों को जांचने के लिए गुरुवार सुबह सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा अस्पताल पहुंचे। यहां पर शेष बचे तीन एसी व ऑटोमेटिक जनरेटर की व्यवस्था पूरी करने को लेकर सीएमएस मंजू सचान को निर्देश दिए।
मानकों के तहत पूरे हो चुके कामों की सराहना भी की। सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने बताया कि सीएमओ के निरीक्षण में ब्लड बैंक के मानकों को लेकर तैयारी जांची गई है। एसी व जनरेटर को लेकर निर्देश दिए हैं। जिन्हें पूरा कराया जा रहा है। मशीनों को ऑॅपरेट करने के लिए एजेंसी के कर्मचारी से संपर्क किया गया है। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद व मेडिकल काॅलेज के चिकित्सक डॉ. पंकज मौजूद रहे।