फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राहगीरों को वितरित किया गया दलिया और चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। अजमेर शरीफ में चल रहे सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती संजरी के उर्स पर गरीब नवाज की छठी शरीफ के कुल की फातिहा का एहतिमाम हुआ। जिसमें लोगों ने पहुंचकर अपनी नेकियों में इजाफा किया।
सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती अजमेरी के 812वें उर्स पर गुरुवार को खानकाह आस्ताना आलिया समदिया में कार्यक्रम किया गया। जिसकी शुरुआत असर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से हुई। इस दौरान कव्वालों ने गरीब नवाज की शान में कसीदे पढ़ लोगों की वाह वाही लूटी। इसके बाद गरीब नवाज के कुल शरीफ की महफिल व फातिहा हुई। जिसमें मुल्क में अमन चैन रहने की दुआएं मांगी गई। फातिहा के बाद लोगों को गरीब नवाज का लंगर खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
फोटो-18- राहगीरों को दलिया व चाय का वितरण करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
फफूंद। सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी के 812वें उर्स राहगीरों के लिए चाय, कॉफी और दलिया, खीर आदि का इंतजाम किया। जिसका शुभारंभ सैय्यद मुहम्मद अजहर मियां चिश्ती ने किया। संस्था के लोगों ने रास्ता से गुजरने वाले सभी राहगीरों को दलिया खिलाया और चाय पिलाई। इस कार्य के लिए लोगों ने संस्था के लोगों की सराहना की। इस मौके पर सैय्यद मुहम्मद मियां चिश्ती, मुस्तकीम चिश्ती, मुशीर चिश्ती, दिलशाद चिश्ती, नफीस चिश्ती आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें