फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी देखकर भड़कीं सीएमओ

विज्ञापन
अस्पताल में कागजात देखतीं सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के ककोर मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व महिला चिकित्सालय में गुरुवार सुबह अचानक सीएमओ पहुंचीं तो स्टाफ में खलबली मच गई। गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों की फटकार लगाकर सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव गुरुवार सुबह 10:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व महिला चिकित्सालय से कुछ दूर गाड़ी खड़ी कर पैदल अस्पताल में पहुंची। सीएमओ को अचानक अस्पताल में देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा तो चिकित्साधीक्षक और सभी कर्मी उपस्थित मिले।
इसके बाद सीएमओ ने परिसर में गंदगी मिलने पर कर्मचारी को फटकार लगाकर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दवा का स्टॉक, वैक्सीनेशन कक्ष व अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। बिजली व्यवस्था को लेकर जेनरेटर को चालू करवा कर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें