फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का सर्वर फेल होने से लेनदेन रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। त्योहार के सीजन में बैंक की सेवाएं बदहाल रहीं। सोमवार को सर्वर ठप होने से बेला कस्बे की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उपभोक्ता परेशान दिखाई दिए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लेनदेन न हो पाने के कारण घंटों इंतजार के बाद लोग वापस गए।
विज्ञापन

बीएसएनएल का सर्वर सोमवार सुबह से ही खराब होने के कारण बैंक के साथ एटीएम सेवा भी बाधित रही। खाताधारक घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन धनराशि न तो जमा हो रही थी और न ही निकल सकी। सर्वर फेल होने के कारण कस्बा के व्यापारियों व किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे ज्यादा परेशान किसान और त्योहार को लेकर बैंक से रुपये निकालने पहुंचे लोग नजर आए।
किसान रामप्रसाद, शिवप्रकाश, मोहन, रामबाबू, संतोष कुमार, रामजी, रोहित तिवारी, नीलकमल दुबे, राजेश मिश्रा, बबलू पाल आदि ने बताया कि सर्वर न आने के कारण लेनदेन नहीं हो सका। जबकि वह लोग बाजार खरीदारी के लिए आए थे। शाखा प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने कहा कि नेट कनेक्टिविटी फेल होने के कारण दिक्कत हुई है। ठीक होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें