फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद सुस्त, कई केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-12- बिधूना मंडी समिति केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना/रुरुगंज। जिले में धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त है। क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। इसके पीछे धान की कटाई का पिछड़ना वजह माना जा रह है। वहीं खरीद एजेंसियों की लापरवाही के कारण अभी भी क्रय केंद्रों पर पूरी व्यवस्थाएं नहीं हो पाई हैं। कई केंद्रों पर या तो ताले लटके हैं या फिर केंद्र प्रभारी किसानों के आने के इंतजार में है।
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र के लिए जिले में 31 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद करने के निर्देश थे। मगर धान में नमी और कुछ केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने के कारण खरीद की रफ्तार सुस्त है। वहीं कुछ केंद्रों पर अभी तक खरीद से जुड़ी व्यवस्थाएं ही पूरी नहीं हो सकी है। बिधूना मंडी समिति में खाद्य विभाग के केंद्र पर सन्नाटा मिला। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि किसान नहीं पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते किसान नहीं पहुंच रहे है।
जो किसान आए उनके धान में नमी थी। सुखाकर लाने के लिए कहा गया है। जबकि रूपपुर सहकारी समिति केंद्र पर व्यवस्था शून्य दिखी। यहां पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि धान खरीद की जानकारी के लिए कुछ किसान आए थे। लेकिन केंद्र पर डस्टर मशीन, छन्ना, कांटा न होने के कारण धान खरीद नहीं हो रही है। इसी तरह का हाल साधन सहकारी समिति रुरुकला में दिखा। केंद्र पर सन्नाटा नजर आया। केंद्र प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन

बतादें खरीफ धान खरीद विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें ए ग्रेड धान का 1960 रुपये प्रति क्विंटल तथा कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1960 रुपये तय है। जिले में 42 क्रय केंद्रों के सापेक्ष 31 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभी भी इन केंद्रों पर सन्नाटा है। खरीद शुरू हुए आठ दिन गुजर भी गए, मगर अधिकांश केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई है।
वर्जन
धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को नियमों के तहत धान खरीद करने के निर्देश है। जिन केंद्रों पर समस्या आ रही है, उसे तत्काल दूर कराया जाएगा। किसान अभी त्योहार होने के कारण कम पहुंच रहे है। वहीं जिनके धान में नमी है, उन्हें सुखाकर लाने के निर्देश दिए हैं। -सुधांशू चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें