फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय में बंद ताला, खुले में शौच

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया) भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत फफूंद देहात में लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद है। इससे ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ताला खुलवाने की मांग की है। फफूंद देहात के मजरा सराय बिहारीदास में ग्रामीणों को खुले में शौच न जाना पड़े इसके लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

उसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि गांव में गंदगी से निजात मिलेगी। लेकिन कापी समय से शौचालय में ताला बंद है। गांव के रघुराज सिंह, राम चरन, रघुवीर, सुरेश, युनुस आदि ने बताया कि शौचालय का कुछ दिन पूर्व खामियां भी दूर कर दी गई थी। इसके बाद भी इसका संचालन नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान बीनू देवी ने बताया कि निर्माण के दौरान कुछ काम अधूरा था। जिसे पूरा कराया है। बिजली और पानी का कुछ काम कराना है। उसके बाद शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें