फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खरीदा जाएगा 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में वर्ष 2020-21 में धान खरीद का लक्ष्य शासन ने तय कर दिया है। कुल 42 केंद्रों पर 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। इस बार जिले में 42 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य शासन से मिला है। जिसमें अभी तक 11 केंद्र तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक धान विक्रय करने के लिए 1470 किसानों ने पंजीकरण कराया है। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्रय केंद्र बनाने के निर्देश मिले हैं। किसान पंजीयन से लेकर क्रय केंद्र खोले जाने तक विभाग बारीकी से छानबीन कर रहा है। किसी भी स्तर पर कहीं कोई चूक न हो इसके लिए तहसील स्तर से सत्यापन भी कराया जा रहा है। किसानों के सत्यापन के कार्य के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आधा सैकड़ा किसानों का सत्यापन कराया जा चुका है। सिर्फ पंजीकृत किसानों का ही धान क्रय किया जाएगा।
इस बार शासन ने एक से लेकर अधिकतम धान खरीद करने वाले किसानों को सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इधर जिले में धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित होते ही विभाग में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला खाद एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया जिले के 42 क्रय केंद्रों पर 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद होगी। इसके लिए 11 क्रय केंद्र तय हो चुके हैं। शेष केंद्रों के लिए कार्रवाई चल रही है। अब तक 1470 किसानों ने सत्यापन कराया है। धान खरीद में पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें