फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से उतरवाया हूटर, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार देरशाम पुलिस ने शहर के मुख्य सुभाष चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला गया। इस दौरान कानपुर की ओर से आते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में हूटर लगा देख पुलिस ने रोक लिया और हूटर हटाने के साथ ही जुर्माना लगाया। इस दौरान तीन गाड़ियों का चालान भी पुलिस ने किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह कोतवाली पुलिस के साथ सुभाष चौराहे पर क्षेत्र में गश्त करने पहुंचे। पुलिस फोर्स आने से पहले एएसपी ने वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए तो सिपाही ने वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान तीन बाइकों का पुलिस ने चालान किया। तभी दिबियापुर से कानपुर की ओर जा रही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव की गाड़ी में हूटर लगा देख एएसपी ने रुकवाया। हूटर को हटवाकर जुर्माना लगाया। सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोके जाने की सूचना पर कुछ सपा नेता मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारियों के सख्त तेवरों के चलते वह कुछ बोल नहीं सके। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया हूटर नहीं बजाया जाता है।
नियम के तहत पुलिस को अन्य निकलने वालीं गाड़ियों के भी हूटर हटाने चाहिए। उनकी गाड़ी का हूटर हटाया जाना पुलिस की मानसिकता को दर्शाता है। चेकिंग अभियान के बाद एएसपी ने कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय व फोर्स के चौराहे से तहसील, सराफा बाजार, लेडीज मार्केट, संजय गेट होते हुए सुभाष चौराहे तक गश्त किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को भी सड़क पर कब्जा न करने की हिदायत दी। चेकिंग अभियान देख वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें