फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मिली अव्यवस्था, पंचायत सचिव को हटाया

विज्ञापन
फोटो 18एयूआरपी-15- गोशाला का निरीक्षण करते बीडीओ। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। ब्लाक क्षेत्र की अमावता गोशाला में व्याप्त अव्यवस्था और दो दिन में दो मवेशियों की मौत की खबर पर प्रशासन सख्त हो गया है। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर हकीकत परखी। लापरवाही पाए जाने पर पंचायत सचिव को हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। साथ ही बीमार मवेशियों का इलाज कराने और समय से चारा-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किसी ने गोवंशों की बीमार होने और एक मवेशी के मरे होने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बीडीओ अजीतमल अवधेश कुमार को मामले की हकीकत जांचने के लिए बुधवार को गोशाला भेजा। निरीक्षण में बीडीओ को 79 मवेशी मिले। साथ ही कई मवेशी बीमार मिले।
बीडीओ ने पंचायत सचिव राजबहादुर से नाराजगी जाहिर की। साथ ही चारे पानी की व्यवस्था ठीक न होने पर रिपोर्ट सीडीओ अनिल कुमार को दी। मवेशियों के बीमार होने पर पशुचिकित्सक डा. कैलाश को बुलाकर इलाज कराया गया। सेवादारों ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार को बीमार एक मवेशी की मौत हुई थी, इससे पहले भी एक मवेशी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोशाला संचालन में पंचायत सचिव ने लापरवाही बरती। बीमार मवेशियों का समय से इलाज नहीं कराया गया। इस पर उन्हें ग्राम पंचायत से हटाकर जिला मुख्यालय में संबद्ध किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें