फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर नदी जोड़ों अभियान की शुरुआत, पानी के नुकसान से बचेंगी फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के फफूंद रजबहा के टेल भाग पर पहुंचे अतिरिक्त पानी से टेल क्षेत्र के आगे की फसलों का नुकसान नहीं हो। पानी नदी में पहुंचे इसको लेकर रजबहा समिति ने नहर नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। बुधवार को यहां समिति की ओर पूजन कराया गया। जिसके बाद काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को नहर नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत फफूंद रजबहा से की गई। रजबहा अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। रजबहा अध्यक्ष ने बताया की रजबहा का टेल भाग सिमहारा माहतेपुर में है। वहीं इसका खारिजा भी है। सिंचाई के वक्त अधिक पानी आ जाने से अतिरिक्त पानी खेतों में भर जाता था। इससे फसलों के नुकसान की आशंका बन आती थी। साथ ही तमाम पानी भी व्यर्थ जाता था।
जल बचाव के तहत खारिजा का पानी बर्बाद न हो इसके लिए नहर नदी अभियान की शुरुआत की गई है। इसको लेकर टेल भाग को प्राकृतिक नाले से जोड़ा जा रहा है ताकि अतिरिक्त पानी नाले से होता हुआ सेंगुर नदी में गिरेगा और नदी का जलस्तर भी बना रहेगा। इसके साथ ही नाले में पानी होने से खेती करने वाले किसानों को सिंचाई में आसानी होगी।
विज्ञापन

भू जल पर उनकी निर्भरता कम होगी। वहीं खारिजा क्षेत्र की फसलों में पानी भरने की समस्या का भी समाधान होगा। बताया की टेल भाग से प्राकृतिक नाले तक दो किलोमीटर का काम नई दिल्ली की कंपनी कर रही है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा और टेल भाग के आगे के किसानों को सिंचाई के लिए नाले में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें