फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाजे बाजे के साथ निक़ली नगर में शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा के फफूंद-ककोर मार्ग पर स्थित महावीर जी धाम से बुढ़वा मंगल महोत्सव की शोभा यात्रा सोमवार को शाम तीन बजे से गाजे बाजे के साथ महावीर जी धाम से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में शामिल रथो पर देवी देवाताओं की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा था। साथ ही देवी देवताओं के जयकारे लगाए जा रहे थे। युवा वर्ग भी ज़रा देर ठहरो राम तमन्ना यही है, अभी हमने जी भर कर देखा नहीं है। भजन पर जमकर थिरकते रहे। शोभा यात्रा नगर के पंजाब नेशनल बैंक, पोस्ट ऑफिस, मरुआ कुआं से होते हुए औरैया रोड पर पहुंची। जहां से होती हुई मोहल्ला मोतीपुर अछल्दा चौराहा, चमनगंज तिराहा, ख्याली दास मंदिर होते हुए महावीर जी धाम पर पहुंचकर समापन हुआ।
नगर एवं क्षेत्र के भक्तगण शोभा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए महावीर जी धाम पर पहुंचे और शोभा यात्रा को सफल बनाया। कस्बा प्रभारी संदीप जादौन समेत थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें