फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली बाद दिल्ली लौटने में छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिवाली के बाद काम पर लौटने के लिए लोगों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जैसे-तैसे बसें मिलीं, लेकिन खचाखच यात्रियों से भरी बसों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं शनिवार को भाइयों के घर पहुंचीं बहनों को भी बस में सफर के दौरान परेशानी हुई।
विज्ञापन

दिवाली पर परिजनों के साथ दिल्ली जैसे महानगरों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौटे थे। दिवाली मनाने के बाद यह लोग वापस जाने के लिए शनिवार को निकले। जिसके चलते सड़कों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। यात्रियों की भीड़ के साथ डिपो के अधिकारियों की रणनीति एक बार फिर बिगड़ी। लंबे मार्गों पर जाने वाली बसें क्षमता से अधिक सवारियां लेकर रवाना हुईं। रोडवेज बस स्टेंड, सुभाष चौराहा, जालौन चौराहा, खानपुर चौराहा पर यात्रियों की भीड़ शनिवार सुबह से लेकर शाम चार बजे तक जबरदस्त रही।
आलम यह रहा कि घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बसें मिलीं। शनिवार को भाईदूज के चलते महिला यात्रियों की भी भीड़ अधिक रही। बसों में क्षमता से अधिक सवारियों के चलते बहनों को भाई के घर पहुंचने में परेशानी हुई। डग्गामार वाहनों ने चांदी काटी। वहीं ट्रेनों में सफर करने वालों के सामने भी समस्या रही। हालांकि लोगों ने पहले से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा था। जिनकी सीट क्लीयर थी, उन्हें कुछ राहत मिली। कई ट्रेनों में जनरल बोगियों में सवारियां अधिक होने के कारण सवारियां रिजर्वेशन डिब्बों में चढ़तीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें