फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में सोमवार सुबह बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष से किसी ने तमंचे फायर कर दिया। जिससे गोली दूसरे पक्ष के युवक के पैर से रगड़ती हुई निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना में घायल व्यास मुनि (55) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर ग्राम प्रधान मुकेश राजपूत, उसके भाई मनोज, सुरेंद्र निवासी किशनपुर ने उसके चचेरे भाई भागीरथ के साथ गाली-गलौज की। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा। जहां उसने प्रधान व उनके भाइयों को समझाने का प्रयास किया।

आरोप है कि इसी दौरान प्रधान मुकेश ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली उसके दाहिने पैर की जांघ से रगड़ते हुए निकल गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिचौली 100 शैया युक्त जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचे सीओ सदर महेंद्र प्रताप, दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने घायल से घटना की जानकारी की। सीओ सदर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घायल युवक भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत का चचेरा भाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें