फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साथी वकील पर प्राथमिकी के विरोध में कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। साथी अधिवक्ता रोहिताश के खिलाफ कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने एक दिवसीय हड़ताल रखी और न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहे। अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा और पक्षपातपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि 20 जुलाई को एक विवाहिता की शिकायत पर अधिवक्ता, उनके परिजन व एक अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जबकि इससे पूर्व अधिवक्ता के पिता ने भी पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि न्यायसंगत कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता पक्ष की तहरीर पर भी मामला दर्ज किया जाए। इस दौरान वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा और कोतवाल विनेश कुमार सिंह से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें