फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूध वैन के चालक को पैर में गोली मार लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सोमवार सुबह गांव मदापुरवा से हरचंदपुर मार्ग पर पांच स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के चालक को घेरकर पीटा। हमलावरों ने उस पर फायरिंग की, जिससे गोली उसके दाहिने पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल, पर्स से नकदी छीनकर और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर भाग निकले।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के देवराव निवासी अफरोज दिबियापुर स्थित कंपनी में वैन चालक है। वह सोमवार सुबह दूध एकत्र करने के लिए निकला था। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज आनंद तिवारी ने जांच शुरू की है। पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है। सीसीटीवी फुटेज में झगड़े का शोर है पर हमलावरों का चेहरा या गोली चलने की आवाज स्पष्ट नहीं है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी जांच में पीटने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें