फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: थाना परिसर में फॉलोअर का मिला शव, परिजन में कोहराम

Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-51- अजीत। फाइल फोटो
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना परिसर स्थित कमरे से रविवार को पुलिस विभाग में कार्यरत 35 वर्षीय फॉलोअर अजीत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पिता की मौत के बाद उनकी जगह पर उसे नौकरी मिली थी।
विज्ञापन

मृतक अजीत अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरदेवपुर गांव के निवासी थे। वे वर्तमान में कानपुर पुलिस लाइन में फॉलोअर के पद पर तैनात थे। रविवार को सरकारी आवास के बंद कमरे से तेज बदबू आने पर साथी पुलिसकर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद दरवाजे से झांक कर देखने पर घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन शिवराजपुर पहुंचे।
मृतक की मां माया देवी ने बताया कि पति मोतीलाल के निधन के बाद 2015 में बेटे को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। 12 अगस्त को अजीत से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। अजीत की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजन में पत्नी नीलम, बेटों यश-सागर और भाई जितेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें