फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बूथ कमेटी तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
भाजपा मंडल प्रभारी अनीता दीक्षित को प्रतीक चिह्न देते पदाधिकारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। भाजपा बिधूना मंडल कार्यालय पर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंडल प्रभारी अनीता दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति व कामकाज से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होता है व आप लोगों से ही पार्टी है। हमें गर्व है कि हम आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कठेरिया ने कहा कि पार्टी में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है, हम सभी कार्यकर्ता हैं और हमेशा रहेंगे। बूथ कमेटी तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी लोग घर परिवार के प्रति सतर्क रहें और लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक करते रहें।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप कठेरिया व संचालन महामंत्री योगेश तिवारी ने किया। इस मौके पर गौरीशंकर शाक्य, बंटूराव दिवाकर, जेपी त्रिवेदी, अरूणा सक्सेना, आरती मौर्या, दुष्यन्त सिंह सेंगर, महामंत्री योगेश तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मला सिंह चौहान, अमित चक्रवर्ती, शीलू दुबे, संदीप शाक्य, सुलोचना प्रजापति, सतीश दुबे, मंत्री नीलू चक्रवर्ती, अन्नू त्रिवेदी, विकास द्विवेदी, अवनीश भदौरिया, अनूप गुप्ता, नितिन गुप्ता, बल्लू शर्मा, सुनील चौहान, अंकित गुप्ता, शिवम शाक्य, पुष्पेन्द्र सिंह, गोपाल दीक्षित, सतीश प्रजापति, करन राठौर, हिमांशु कुमार, वैभव कठेरिया, रवि वर्मा, राजकुमार वर्मा व पिंटू कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें