फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः आगरा के लिए सीधी मेमू ट्रेन मिलने की उम्मीद से लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आगरा-इटावा मेमू पैसेंजर के अप्रैल के पहले सप्ताह से फफूंद तक चलने की उम्मीद है। इससे फफूंद के लोगों को आगरा के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। इससे लोगों को आवाजाही में खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया इटावा-आगरा मेमू पैसेंजर को फफूंद से चलवाने एवं फफूंद-कानपुर मेमू के इटावा तक विस्तारीकरण के लिए काफी दिनों से प्रयासरत हैं। पिछले सप्ताह नई दिल्ली में एससी आयोग के चेयरमैन एवं इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को बुलाकर ट्रेनों के विस्तारीकरण के बाबत बात की थी।
इसके बाद इटावा पहुंचे सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी थी अप्रैल के पहले सप्ताह में इटावा-आगरा पैसेंजर को फफूंद तक एवं कानपुर-फफूंद पैसेंजर का इटावा तक विस्तारीकरण कर दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी मिलने पर यहां के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि फफूंद-आगरा पैसेंजर शुरू होने से आगरा जाने वालों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही दोनों ट्रेनों के विस्तारीकरण की तिथि तय हो जाएगी। वहीं, रेलवे स्टेशन फफूंद के अधीक्षक अर्जुन सिंह का कहना है कि मेमू के विस्तारीकरण की अभी तक कोई तिथि नहीं आई है, लेकिन तैयारियां पूरी हैं। अभी तक प्लेटफार्म संख्या 4 स्थित रेलवे लाइन संख्या 5 पर रात में खड़ी होने वाली कानपुर-फफूंद मेमू इटावा जाएगी तो उसके स्थान पर आगरा-फफूंद मेमू रात में खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें