फोटो 08एयूआरपी-19- पीड़ित ओमप्रकाश। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। वृद्ध की पिटाई कर बाइक सवार युवकों ने नकदी और घड़ी लूट ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
बेला थाना क्षेत्र के नुनारी निवासी ओमप्रकाश (65) ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जमीन संबंधित कार्य के लिए बिधूना तहसील जा रहे थे। भगत सिंह चौराहे पर ऑटो से उतरकर तहसील जाने के लिए खड़े थे। इसी बीच पावर हाउस के पास दो युवक मिले और तहसील तक छोड़ने की बात कही।
उनकी बातों में आकर वह बाइक पर बैठ गए। तहसील निकल जाने पर जब उन्होंने बाइक रोकने के लिए कहा तो एक युवक ने चुप रहने की धमकी दी। आरोप है कि बमुराह मोड़ के पास दोनों ने उसे उतार दिया और पिटाई कर जेब में पड़े तीन हजार रुपये, घड़ी लूटकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।