फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से 15 घरों लगी आग, गृहस्थी जल कर राख

विज्ञापन
फोटो- 08एयूआरपी-36- घरों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण व फायर कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव में बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में शार्ट सर्किट से पास में रखे छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग पड़ोस के घरों तक पहुंच गई। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते, तब तक 15 घर आग की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दहगांव गांव निवासी प्रेम ने बताया कि उसके घर के बाहर बिजली का खंभा है। उसी में एक बाक्स लगा है। बुधवार शाम करीब चार बजे बिजली आने पर अचानक शार्ट सर्किट हुई। इससे निकली चिंगारी से घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल हो गई और देखते ही देखते पड़ोस के घरों को भी चपेट में ले लिया।
गांव वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के चलते कई घरों के बाहर रखे छप्पर जल गए और आग घरों के अंदर तक जा पहुंची। आग लगने की सूचना पर औरैया से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर तहसीलदार पवन कुमार, एसडीएम मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। तहसील अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की बात कही है।
दहगांव निवासी चंद्रशेखर, रघुवीर, कन्हैयालाल, प्रेम, रामस्वरूप, बसंत लाल, जगराम, रामकुमार, धीरज, ब्रजमोहन, परशुराम, राजेश्वरी पति रामस्वरूप, हरी बाबू, महाते, सुधीर, अजय के घर जल गए।
शार्ट सर्किट से लगी आग से प्रेम की बाइक व गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। बृजमोहन, जगराम के पूरे घर का सामान, अनाज, कपड़े, भूसा जल गए। अन्य घरों में गृहस्थी और अनाज का सामान जला है।
आग लगते ही गांव के लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर सूचना दी। बावजूद इसके आधे घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बंद की गई। लोगों का आरोप है खंभे में लगे बाक्स के पास कई दिनों से तार लटक रहा था। हवा चलने पर अक्सर शार्ट सर्किट होता था। इसकी जानकारी गांव आए लाइनमैन को दी गई थी, लेकिन ठीक नहीं किया।

फोटो- 08एयूआरपी-37- घरों के बाहर जल रही आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें