फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले शांतिभंग की कार्रवाई करने पर बिधूना कोतवाल लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नगला पसई में लगभग एक माह पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसमें पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया था। इस प्रकरण में चौकी प्रभारी बदनपुर सतेंद्र सिंह द्वारा जांच की जा रही थी। अहम बात यह है कि इस पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले ही दूसरे पक्ष के आरोपियों शिव सिंह, आशीष, पप्पू उर्फ सतेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की थी।
पूरे मामले में पीड़ित पक्ष ने आईजी की चौखट खटखटाई। आईजी के निर्देश पर एसपी चारू निगम ने सीओ बिधूना अशोक कुमार को जांच सौंपी। इस संबंध में एसपी चारू निगम के पीआरओ रमेश सिंह ने बताया कि घटनाक्रम में लाइन हाजिर किए गए बिधूना कोतवाल पर मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले ही आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि जांच के दौरान नामजद आरोपियों पर जानलेवा हमले करने की पुष्टि नहीं हुई थी। बताया कि फिलहाल अभी किसी अन्य को चार्ज दिए जाने की कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें