एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के पास से एक-एक तमंचा, दो बाइकें, 642 रुपये व मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम सौरभ सक्सेना निवासी रजौलीपुरवा सिकंदरा कानपुर देहात और अंकित सक्सेना निवासी मोहल्ला राधा गली फीरोजाबाद बताया है।
औरैया जिले में लूट की योजना बना रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों लुटेरों को तमंचों व कारतूस के साथ पकड़ लिया। उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपियों ने कई वारदातें स्वीकार की हैं।
विज्ञापन
स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस ने रविवार तड़के आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास दबिश दी। वहां लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों ने पुलिस को आता देख फायर कर दिया। इसमें सिपाही बाल-बाल बच गए और घेराबंदी कर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के पास से एक-एक तमंचा, दो बाइकें, 642 रुपये व मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम सौरभ सक्सेना निवासी रजौलीपुरवा सिकंदरा कानपुर देहात और अंकित सक्सेना निवासी मोहल्ला राधा गली फीरोजाबाद बताया है।
विज्ञापन
औरैया, झांसी व मध्यप्रदेश में कर चुके हैं वारदात
पूछताछ में सौरभ ने बताया कि उनका पेशा लूट, छिनौती, चोरी व टप्पेबाजी है। छह साल पहले मध्य प्रदेश के जिला भिंड में लूट व मुठभेड़ की घटना में जेल गया था। दो साल पहले कोतवाली औरैया क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
अंकित निवासी कांशीराम कालोनी कखावतू औरैया के साथ मिलकर डेढ़ महीने पहले 18 जून को संजय गेट के पास से एक महिला की चेन छीनी थी। चार जुलाई को दिबियापुर रोड पर ऑटो में पीछे बैठी महिला का पर्स लूटा था। पर्स में एक मोबाइल, चांदी की पायल व कुछ सिक्के रखे थे।