फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दुल्हन बोली- लड़का पागल है, काफी मान-मनव्वल के बाद भी नहीं मानी, बैरंग लौटी बारात

Wed, 26 Jan 2022 08:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

लड़की रोशनी का आरोप है कि जयमाल के बाद लड़के आकाश ने जयमाल तोड़ सेहरा उतार कर फेंक दिया और दांतों से अपने हांथों को काटने लगा। इसके बाद रोशनी ने आकाश को पागल करार देते हुए शादी से इंकार दिया।
विज्ञापन
दुल्हन ने शादी के इंकार कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधूना नगर में एक गेस्ट हाउस में जयमाल के बाद लड़के द्वारा वरमाला तोड़ने व सेहरा उतार कर फेंकने का आरोप लगा दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को पागल बताया है, जिससे बरातियों व रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
नगर के मोहल्ला अम्बेडकर निवासी महावीर बाथम की पुत्री रोशनी की शादी मंगलवार को छिबरामऊ के गांव बहवलपुर निवासी बीरेन्द्र बाथम के पुत्र आकाश बाथम से होनी थी। बारात लेकर आए बराती मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे थे। नाश्ता खाना आदि के बाद रात्रि करीब 2.20 बजे वर-वधू पक्ष के रिश्तेदारों की मौजूदगी में हंसी-खुशी से जयमाल कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन

लड़की रोशनी का आरोप है कि जयमाल के बाद लड़के आकाश ने जयमाल तोड़ सेहरा उतार कर फेंक दिया और दांतों से अपने हांथों को काटने लगा। इसके बाद रोशनी ने आकाश को पागल करार देते हुए शादी से इंकार दिया। रोशनी द्वारा शादी से इंकार करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों द्वारा शादी कराये जाने को लेकर बुधवार दिन में करीब 3:30 बजे तक सुलह समझौता का प्रयास चला। लेकिन रोशनी के राजी न होने पर आखिर बारात को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। लेकिन दोनों पक्षों में लेनदेन के मामले की लिखा-पढ़ी चल रही है।

लड़का बोला- शादी करने को तैयार हूं

लड़का आकाश ने कहा कि मैंने न जयमाल तोड़ी और न सेहरा फेंका। वह उतार कर रख लिए थे। मैं शादी के लिए तैयार हूं पर लड़की पक्ष के लोग शादी से इंकार कर रहे हैं।

नेग को लेकर हुआ विवाद

लड़के के बहनोई धर्मेन्द्र ने कहा कि जयमाल तोड़ने व सेहरा फेंकने की कोई बात नहीं है। खाना के समय जब लड़के ने 11 सौ रूपए की नेग मांगी तो लड़की पक्ष के लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नेग देने से इंकार कर दिया और बाद में शादी करने से इंकार करने लगे, पता नहीं इनकी क्या सोच है। हम लोग व आकाश शादी करने के लिए तैयार हैं। ये लोग भावरें डालकर विदा करें और हम लोग निकलें।

बिना बहू बरात हुई वापस

दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के प्रयास के बाद भी लड़की व उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद बुधवार दोपहर को बारात अपने गांव बहवलपुर के लिए बैरंग वापस लौट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें