फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिरा ट्रैक्टर, मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो 13 एयूआरपी 34- नाले में पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद दिबियापुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर सड़क किनारे नाले में गिर गया। चालक और मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल में डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर फफूंद से एक ट्रैक्टर ईंटें लादकर दिबियापुर गया था। ट्रैक्टर गोपाल शर्मा चला रहा था, जबकि उसमें मजदूर सम्मी (38) निवासी गदनपुर फफूंद भी था। दोपहर तीन बजे ईंट उतारकर दोनों वापस फफूंद लौट रहे थे।
बैसुंधरा से आगे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ट्रैक्टर को संभाल नहीं सका और वह सड़क किनारे बने नाले में जाकर गिर गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और मजदूर दोनों को बाहर निकाला और घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सम्मी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि गोपाल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक नीरज शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब में गेल पाता प्लांट में काम करने वाली एक निजी कंपनी का गेट पास एवं पीएफ का कार्ड मिला है।
बताते हैं कि मृतक पाता प्लांट में काम करने वाली एक निजी कंपनी में सफाई कर्मी का काम करता था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह ट्रैक्टर पर ईंटें उतरवाने के लिए मजदूरी पर आया था।
वाहन की टक्कर से युवक घायल
अजीतमल। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला तीन निवासी रिषि बाइक से औरैया एक रिश्तेदार के घर आया था। रविवार को घर वापस जाते समय अजीतमल नेशनल हाईवे पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

फोटो 13 एयूआरपी 32- मृतक सम्मी (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो 13 एयूआरपी 33- दिबियापुर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें