फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात समेत नगदी को चुराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। शनिवार देर रात अरियारी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोर घर से छह लाख के जेवर और 50 हजार नकदी चुरा ले गए हैं। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अरियारी निवासी आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह पत्नी राजकुमारी के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी राजकुमारी नीचे आई, तो आंगन में घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस पर वह चीख पड़ी, उसकी आवाज सुनकर घर के अन्य लोग जाग गए। जब नीचे पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पीड़ित आदेश की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख के जेवर और 50 हजार नकद ले गए हैं। पुलिस ने चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी की गहनता से जांच की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें