फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जेल है तो कल बेल है, मारे लिए तो यह खेल है...

विज्ञापन
फोटो-28एयूआरपी-07 यूपी पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। आज जेल है तो कल बेल है, मारे लिए तो यह खेल है... यह बोल एक गाने के है। मगर, इसमें दिखाए जा रहे दृश्य जिला औरैया की अजीतमल कोतवाली के हैं। जिसमें पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा था। इनकी बाइक पर लिखा था कि बोल देना पाल साहब आए थे। इनकी सोशल मीडिया पर फोटो जमकर वायरल हुई। अब इन पर गाना धूम मचा रहा है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार 15 मार्च को क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे।
पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर तीनों ने भागने की भी कोशिश की थी, मगर वह भाग नहीं पाएं थे। बाइक में पीछे नंबर की जगह लिखा था कि बोल देना पाल साहब आए थे। इसके साथ ही बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर भी लगा था।
विज्ञापन

पकड़े गए तीनों युवकों ने अपने नाम कानपुर देहात के डेरापुर निवासी अंकित पाल, अनुज पाल व शिवम बताया था। बाइक पर सवार इन तीनों युवकों की फोटो व नंबर प्लेट की फोटो खूब वायरल हुई।
एसपी अभिषेक वर्मा ने भी ट्वीट करते हुए इनकी चुटकी ली थी। यूपी पुलिस ने भी तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा करके चुटकी ली। अब औरैया पुलिस व कानपुर देहात के तीनों युवक और प्रसिद्ध हो गए।
इन पर हरियाणी सिंगर धर्मेंद्र देव बघेल ने एक गाना बनाया है, जिसके बोल है, आज जेल है कल बेल है, मारे लिए तो यह खेल है। मिट्टी में मिल गए वो दुश्मन जो हमसे टकराए थे।
तू अपने बाप से बोल दियो कै पाल साहब आए थे। यू ट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह गाना इन दिनों खूब वायरल हो गया है। गाने की वजह से यूपी के जिले की औरैया पुलिस व कानपुर देहात के तीनों युवक हीरो बने हुए है।

फोटो-28एयूआरपी-08 एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया ट्वीट। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें