फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने पर किशोरी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में 16 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर किशोरी ने मंगलवार को वीडियो वायरल कर एसपी कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी ने चार मार्च को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने कहा था कि वह 20 फरवरी को मतदान के दिन मां के साथ बूथ पर जा रही थी। तभी रास्ते में उसे सपा कार्यकर्ता गोपी ने रोका।
आरोप है कि मना करने पर कार्यकर्ता ने किशोरी से छेड़छाड़ की। बचाव करने पर मां व बेटी को पीटा। शोर मचाने पर मदद के लिए बुआ व अन्य लोगों को आता देख आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भाग गया था।
विज्ञापन

थाने से कार्रवाई न होने पर तीन मार्च को एसपी अभिषेक वर्मा से शिकायत की। एसपी ने बेला थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोप है कि वह थाने में गई, मगर एसपी के आदेश के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
वीडियो संज्ञान में आने पर एसपी ने बेला थाना प्रभारी को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें