फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना

विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 36- नक्शे के माध्यम से प्रेक्षक को मतगणना स्थल की स्थिति की जानकारी देते जिलाधिकारी स - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। लोगों को मतगणना की पल-पल की जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है। गल्ला मंडी से लेकर कोतवाली तक लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। इनसे मतगणना स्थल से बाहर मौजूद लोगों को चुनाव परिणाम की जानकारी होती रहेगी। गुरुवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की गणना सबसे पहले शुरू होगी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी कार्यालय में बनाए गए चुनाव मीडिया सेंटर पर प्रेक्षक की उपस्थिति में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार पोस्टल बैलेट 15 सौ से 17 सौ तक आए हैं।
मतगणना अधिकतम 35 राउंड तक जाएगी। मीडिया सेंटर पर दो अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। इससे राउंडवार जानकारी अपडेट की जाती रहे।
आम लोगों की जानकारी के लिए गल्ला मंडी से लेकर कोतवाली तक लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। इस मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान मौजूद रहीं।
इससे पूर्व गल्ला मंडी पहुंचने पर जिलाधिकारी ने प्रेक्षक को मतगणना स्थल दिखाया। एजेंट, प्रत्याशी, अधिकारियों के मतगणना स्थल पर पहुंचने की व्यवस्था भी दिखाई।

फोटो08एयूआरपी 35- प्रेक्षक की मौजूदगीमें जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा व म?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें