फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होली खेलने के दौरान एक किशोरी के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। इसके साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक आया और उस पर रंग डालने लगे। उसने होली होने के कारण रंग डालने का विरोध नहीं किया।
इसी बात का फायदा उठाते हुए युवक थोड़ी देर बाद उसके घर के बाहर फिर आया और उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगे। इसने चिल्लाना शुरू कर दिया। तो उसकी आवाज सुनकर परिजन बाहर निकल आए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी युवकों का विरोध किया। इस पर दबंग युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें