फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पादन बढ़ाने के लिए मृदा नमूने की नि:शुल्क होगी जांच

विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी-17 मृदा का परीक्षण करते वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह व मौजूद किसान। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) व कृषि विज्ञान केंद्र औरैया ने संयुक्त रूप से अछल्दा विकासखंड के वीरपुर ग्राम में मृदा परीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उर्वरा शक्ति की जांच के लिए विशेषज्ञों ने किसानों के खेतों की मिट्टी के नमूने लिए। इफ्को प्रबंधक ने कहा कि उत्पादन बढ़े इसलिए इफ्को को द्वारा सभी किसानों के खेतों की मृदा नमूने की जांच निशुल्क कराई जाएगी।
वीरपुर ग्राम में मृदा परीक्षण अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र परवाह के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने किसानों को जमीन की उर्वरक शक्ति बढ़ाने के लिए हरी खाद, गोबर की खाद व वर्मी कंपोस्ट खाद प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने जैविक उर्वरकों के बारे में विस्तार से समझाते हुए फसलों में इनके उपयोग से 15-20 प्रतिशत तक पैदावार बढ़ाने को कहा। मृदा वैज्ञानिक डॉ.चंदन सिंह ने किसानों को मृदा नमूने लेने का तरीका बताया और खेत में नमूना लेते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
इफ्को जिला प्रबंधक प्रेमराज शर्मा ने कहा कि इस समय किसानों के खेत खाली है। सभी के मृदा नमूनों की जांच इफ्को निशुल्क कराएगी। किसान अधिक से अधिक मृदा नमूने दें। इससे आगे की फसल करने से पहले मृदा रिपोर्ट आ जाए। जिसके आधार पर उर्वरकों का सही उपयोग कर कम लागत में अच्छी फसल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें