फोटो 27एयूआरपी-14- गिराए गए मकान का पड़ा मलबा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला पहाड़ी में मंगलवार रात परिवार के लोगों ने पीट कर एक महिला के हिस्से का मकान गिरा दिया। मामले में महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
नगला पहाड़ी निवासी सुमन देवी पत्नी गिरवर सिंह ने बताया कि उसका पति बीमार रहता है। वह पति के साथ लखनऊ में रहती है। घर पर उनका पुत्र गौरव व गर्भवती बेटी थी।
मंगलवार को परिवार के लोगों ने उन्हें मारपीट कर उसके हिस्से का मकान गिरा दिया। जब इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इस पर उसने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच कर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं अगर कोई ऐसा मामला तो पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।