फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने खेत में बकरी चराने के दौरान दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि 15 दिसंबर 2021 की शाम चार बजे वह खेत में बकरी चराने गई थी। जहां चैनी का पुरवा निवासी सौरभ व उसके अज्ञात साथी ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि दोनों उसे जबरन लाही के खेत में पकड़ कर ले जाने लगे। उसके शोर मचाने पर खेत पर मौजूद लोग दौड़े तो वह भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की उसने थाने में शिकायत की, तो आरोपी धमकी देने लगे।
विज्ञापन

यह बात परिजनों ने पुलिस को बताई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, पहले युवती शिकायत करने आई थी, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें