फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराया, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी-08- घायल सेल्वा राज - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। सिरसागंज शिकोहाबाद से आलू लाद कर तमिलनाडु जा रहा ट्रक अनंतराम टोल प्लाजा के पास हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा टकराया। हादसे में ट्रक के दो चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी अजीतमल भेजा। जहां से एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तमिलनाडु के पोट्टानाम नमककाल निवासी ट्रक चालक शेकर आर ने बताया कि वह अपने सहयोगी चालक सेल्वा राज पुत्र रंगा स्वामी के साथ सोमवार की रात सिरसागंज से ट्रक में आलू लाद कर तमिलनाडु के लिए निकला था।
करीब 11 बजे जैसे ही वह ट्रक लेकर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़े गिट्टी से भरे डंपर में जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देख टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र से सेल्वा राज की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-29एयूआरपी-09- दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाते क्रेन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें