फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वंजनिक स्थलों पर नहीं मिल पा रहा ठंडा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गर्मी शुरू हो चुकी है, ऐसे में आप दिन के समय किसी काम से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने साथ पानी लेकर जाना नहीं भूलें। क्योंकि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पीने के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यदि प्यास लगी, तो आपको पानी खरीदकर ही पीना पड़ेगा। कुछ इस तरह के हालात नगर का है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। कहने को तो नगर पंचायत ने 10 स्थानों पर पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाए हैं लेकिन अधिकतर स्थानों पर वाटर कूलर दो साल से बंद पड़े हैं।
खास बात यह है कि सक्षम व्यक्ति के लिए मिनरल वॉटर की बोतल खरीदकर ठंडा पानी पीना तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह संकट का विषय है।
विज्ञापन

ऐसे में घर से बाहर निकलते समय पानी साथ में रखना एक आवश्यकता बन जाती है, इसके लिए नगर पंचायत बिधूना प्रशासन पर निर्भर होने का मतलब है कि अपने गले को सुखाना।
स्थान - दिबियापुर तिराहे पर लगा वाटर कूलर
दिबियापुर तिराहा मुख्य बाजार से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस कारण से यहां ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है। यहां लगे वाटर कूलर की दोनों टोटियां गायब हैं पाइप भी टूटे पड़े हैं।
स्थान - मिडिल स्कूल का वाटर कूलर
कस्बे में फीडर रोड़ पर स्टेट बैक के पास पूर्व माध्यमिक स्कूल गेट पर लगा वाटर कूलर दो सालों से खराब है। यहां चोर वाटर कूलर का सामान भी चोरी करके ले गए हैं।
स्थान - भगत सिंह चौराहे
भगत सिंह चौराहे पर लगा वाटर कूलर लगने के कुछ दिनों बाद ही खराब हो गया था। वाटर कूलर के पास लगा हैंडपंप भी खराब होने से यहां लोगों के लिए पेयजल एक गंभीर समस्या है।
नगर पंचायत ने 10 जगहों पर वाटर कूलर लगवाए लेकिन सब खराब पड़े हैं। लोगों को बाजार में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। यह बहुत ही शर्म की बात है। - अनुरूद्व त्रिवेदी
पिछली गर्मी के दौरान वाटर कूलर की टोटी उखड़ गई थी। नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। पड़ोसी से भी एक बार से ज्यादा पानी मांगने पर वह भी ना नुकर करने लगता है। - अंकुर पोरवाल
नगर पंचायत ने नगर में कई जगहों पर वाटर कूलर लगवाए थे, लेकिन उनका रख रखाव न किए जाने से आज वह शोपीस बनकर रह गए हैं। - व्यापारी हरेंद्र त्रिपाठी
सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। गर्मी शुरू हो चुकी है अब नगर पंचायत प्रशासन की ओर से और देरी न की जाए। - गौरव पाठक
वाटर कूलर सही कराने का काम चालू कर दिया गया है। जल्द वाटर कूलरों से ठंडा पानी बाजार के लोगों के साथ राहगीरों को भी मिल सकेगा। - निषाद मधुरमय, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें