फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में झगड़े को लेकर पुलिस थाने लाई सरसों की फसल

विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी-12- थाना परिसर में सरसों की फसल से भरा खड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना। भैरवपुर के बंबे के पास पड़ी सरसों की फसल पर दो पक्ष दावा कर झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर पुलिस फसल को उठाकर थाने ले आई है। फसल काटने को लेकर पूर्व में एक महिला पांच लोगों के खिलाफ तहरीर भी दे चुकी है।
विज्ञापन

सरसों की फसल पर शकुंतला देवी निवासी भैरवपुर व गोरेलाल निवासी स्वरूपनगर अपना-अपना दावा कर हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों में विवाद होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने काफी देर दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं दिखे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने ट्रैक्टर से फसल थाने लेकर आ गई। थाने में बाउंड्री न होने और आवारा जानवरों से बचाने के लिए सीज किए गए ट्रक में रखवा दिया।
विज्ञापन

खेत से फसल काट ले जाने की शकुंतला देवी ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें दो बीघा की फसल काटने का आरोप लगाया था।
थानाप्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों की सहमती से सरसों की फसल को थाने लाया गया है। राजस्व की टीम से जांच करवाने के बाद वाजिब पक्ष को सरसों सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें