औरैया। स्थानीय एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र इटावा-फर्रुखाबाद का मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए एडीएम ने चार जोनल, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सात माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए हैं। इनका प्रथम प्रशिक्षण 30 मार्च व दूसरी पांच अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में होगा।
एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि स्थानीय एमएलसी चुनाव को होने वाले चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं।
आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट परिसर से मतदान के लिए सामग्री एवं अन्य आवश्यक अभिलेख पीठासीन अधिकारी प्राप्त करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में निर्धारित स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगे।
नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बैलेट पेपर फर्रुखाबाद स्थित स्ट्रांग रूम भेजे जाएंगे। माइक्रो आब्जर्वर आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना होंगे।