फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंका गया अमावता नहर में शव

विज्ञापन
फोटो-09एयूआरपी-13- शव मिलने की जानकारी पर जमा लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अमावता पुल के पास निचली गंगा प्रखंड नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। मृतक का गला गमछे से कसा हुआ था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल स्थानीय लोगों से उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। तीन दिन में अमावता नहर में दूसरा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस भी शव मिलने के बाद छानबीन में जुटी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पुल के पास मौजूद लोगों को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता देखा। जानकारी पर सीओ प्रदीप कुमार, मलगवां चौकी प्रभारी राकेश मोहन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास भी किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था। काली पैंट, सफेद चेकदार शर्ट, लाल रंग का हाफ स्वेटर पहने था।
मृतक की जीभ निकली हुई थी, गले में गमछे का फंदा कसा हुआ था। गले में लाल और काला लॉकेट, बाएं हाथ की उंगली में लोहे का छल्ला पहने था। पुलिस ने मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है।
विज्ञापन

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को मोर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें