फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा में दो नकली पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय में चल रही विश्वविद्यालय परीक्षा में शनिवार को प्राचार्य ने दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं परीक्षा के दौरान 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में तिलक महाविद्यालय समेत आधा दर्जन महाविद्यालयों में परीक्षा हुई। सुबह बीएड व बीपीएड प्रथम सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। तिलक महाविद्यालय के कमरा नंबर 19 व 20 में एक-एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया।
इन दोनों छात्रों के पास से इलेक्ट्रॉनिक्स धड़ी मिली। प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने दोनों छात्रों के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सुबह की पाली में बीएड के पंजीकृत 672 में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जबकि एमबीएड में पंजीकृत 53 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं बीपीएड में पंजीकृत 50 में पांच अनुपस्थित रहे। शाम पाली में बीपीएड थर्ड सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
बता दें कि तिलक महाविद्यालय में दर्शन महाविद्यालय औरैया, गुलाब सिंह महाविद्यालय, मनोरमा महाविद्यालय, जनता महाविद्यालय चंद्रपुर, अनुराधा त्रिपाठी महाविद्यालय, प्रकाश चंद्र महाविद्यालय ककोर के अलावा कानपुर देहात के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय की परीक्षाएं चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें