फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगे वाहन, शादी के लिए परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहालग के समय ही विधानसभा चुनाव है और चुनाव के लिए प्रशासन ने निजी वाहन अधिगृहीत कर लिए हैं। इससे शादी-बरातों के लिए पहले से की गई बुकिंग भी रद की जा रही हैं। जिन्होंने बुकिंग नहीं कराई उन्हें वाहन मिल ही नहीं रहे हैं। लंबे समय की तैयारी करने वाले भी वाहन न मिलने से परेशान हैं। लोगों को इस बात की चिंता है कि उनके भाई, बेटे की बरात कैसे जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को जिले में मतदान होगा। चुनाव के लिए प्रशासन ने निजी बसें, ट्रक, डीसीएम और छोटे चार पहिया वाहन अधिगृहीत किए हैं। वाहन स्वामियों को इसके लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं।
16, 17, 18, 19, 20 फरवरी को लगन भी तेज है। शादियों के लिए लोग डेढ़-दो महीने पहले ही वाहनों की बुकिंग करा चुके हैं। जिन गाड़ियों की शादियों में बुकिंग कराई गई थी, उन्हीं में ज्यादातर को अधिगृहीत किया गया है। इससे वाहन संचालक बुकिंग रद कर रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। चुनाव के दौरान जिन लोगों को बाहर जाना है उन्हें भी छोटे चार पहिया वाहन नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

बसें अधिगृहीत होने से यात्री भी परेशान
विधानसभा चुनाव में रोडवेज की 18 बसें भी लगाई गई हैं। निजी बसों को भी अधिगृहीत करने के नोटिस जारी हो चुके हैं। सहालग के समय यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। बसों की कमी से यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है।
वाहन ही कमाई का जरिया है
ट्रैवल्स एजेंसी संचालक हरीशंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस माह अधिक लगन है। वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है लेकिन हम वाहन नहीं दे पा रहे हैं। चुनाव में वाहन अधिगृहीत करने के आदेश भी जारी हो गए हैं। कमाई का एक मात्र साधन हमारा वाहन ही हैं। हम अगर चुनाव ड्यूटी में अपना वाहन दे देंगे तो हमें समस्या आएगी। नहीं देंगे तो कार्रवाई का डर है।
शादी के लिए नहीं मिल रहे वाहन
ब्रह्मनगर के सतेंद्र शुक्ला ने कहा कि हमारे यहां 16 फरवरी को शादी है। लगन अधिक होने के कारण वाहन नहीं मिल रहा है। ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक भी गाड़ी न होने की बात कर रहे हैं ऐसे में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ी के लिए कई जगह बात हुई है, अभी कहीं से बुकिंग कन्फर्म नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें