फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस रिन्यूवल न होने पर रुका ब्लड सेप्रेशन कंपोनेंट यूनिट का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संचालन के लिए बनाई जा रही ब्लड सेप्रेशन कंपोनेंट यूनिट का निर्माण रोक दिया गया है। इसके पीछे ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने की बात कही गई है। सीएमएस ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक संचालन को लेकर जिला अस्पताल में ब्लड सेप्रेशन कंपोनेंट यूनिट का निर्माण पिछले दिनों शुरू हुआ था। इस यूनिट के बन जाने से ब्लड के कंपोनेंट को अलग करके इन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा। अहम बात यह है कि ब्लड बैंक के संचालन को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बिंदु ब्लड बैंक के लाइसेंस के नवीनीकरण का होना है।
पिछले कई साल से स्टाफ की कमी के कारण नवीनीकरण की प्रक्रिया अधर में लटकी पड़ी है। हालांकि ब्लड बैंक संचालन के लिए पैथालॉजिस्ट के खाली पड़े पद पर तैनाती के बाद लाइसेंस नवीनीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक कुछ हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें