फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी17- थाने में खड़ा हादसा करने वाला डंपर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल(औरैया)। चक्की से गेहूं पिसवा कर घर जा रहे साइकिल सवार को सौथरा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार कुचल दिया। स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अभिलाष (45) पुत्र जिलेदार गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पास के गांव दिनवामऊ में साइकिल से गेहूं पिसाने गया था। घर लौटते समय जैसे ही वह सौथरा अड्डा के पास पहुंचा तभी दिबियापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल अभिलाष को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद डंपर चालक कुछ दूर चलने के बाद डंपर छोड़ कर मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक आपस में टकराए, दो घायल
सहायल थाना क्षेत्र के दिनवामऊ के पास गुरुवार सुबह कोहरे के कारण दो ट्रक आपस में सामने से टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हरदोई जिले के मड़ैया निवासी घायल ट्रक चालक रमेश (22) ने बताया कि वह झांसी से गिट्टी लेकर हरदोई जा रहा था। जैसे ही सहायल क्षेत्र के दिनवामऊ के पास पहुंचा तभी उसकी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में वह व दूसरे ट्रक का चालक अभिलाभ निवासी बेला भी केबिन में फंस कर बुरी तरह से घायल हो गया। सुबह हादसा होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें