फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर लावारिस मिलीं धान लदी दो ट्रालियां सीज

विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी-35- दिबियापुर स्थित क्रय केंद्र पर बैठे मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंडी समिति दिबियापुर में स्थित द्वितीय धान क्रय केंद्र पर मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव ने तहसीलदार के साथ पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां धान से लदी ट्रालियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। काफी देर तक दो ट्रालियों के किसानों के न पहुंचने पर बिचौलियों का धान मानते हुए धान सीज कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर में द्वितीय धान खरीद केंद्र काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। यहां पर तीन केंद्र प्रभारियों को बदला जा चुका है। पिछले दिनों डीएम सुनील कुमार वर्मा ने यहां केंद्र प्रभारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। फिलहाल बेला की केंद्र प्रभारी आराधना गिरि को दिबियापुर द्वितीय का केंद्र प्रभारी बनाया गया है। गुरुवार को मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव ने तहसीलदार रनवीर सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। यहां पर विभिन्न ट्रालियों में लदे खड़े धान के बारे में जानकारी ली। दो ट्रालियों के किसानों के बारे में काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन ट्रालियों में लदे धान के किसान नहीं पहुंचे। इस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों ट्रालियों में लदे धान को सीज करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार रनवीर सिंह ने मंडी समिति में बैठकर ट्रालियों में लगे धान को सीज कराके मंडी समिति के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कराई। एक ट्राली में 140 एवं दूसरी ट्राली में 121 धान के पैकेट सीज किए गए।
विज्ञापन

समस्याएं बताने के बावजूद नहीं छोड़ा धान
ट्राली में लदा धान सीज होने की जानकारी होने पर संबंधित धान के किसान एवं उनके रिश्तेदार दिबियापुर मंडी समिति पहुंचे। यहां तहसीलदार के समक्ष खेती का धान होने के साक्ष्य भी रखे। किसान विश्वनाथ सिंह निवासी पुर्वा माधौ सिंह के पुत्र अमित सिंह ने 23 नवंबर को धान के लिए पंजीकरण कराने 10 दिसंबर को धान मंडी लाने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह एक कंपनी में गार्ड है। दो दिनों तक धान खरीद न होने के कारण वह क्रय केंद्र कर्मी को बताकर ड्यूटी पर चले गए थे। वहीं, किसान सुरेश चंद्र निवासी मन्योड़ा के रिश्तेदार राहुल ने बताया कि 10 दिसंबर के लिए टोकन दिया गया था। लेकिन वह रविवार की रात को धान लेकर आए थे। तौल न होने के कारण वह प्रतिदिन मंडी में ही रुकते हैं। गुरुवार को वह जरूरी काम से औरैया गए थे। इसी बीच ट्रैक्टर पर लदा धान सीज हो गया। तहसीलदार रनवीर सिंह ने किसानों से कहा कि वह लोग सोमवार को अपने सभी साक्ष्य कार्यालय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें