फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी और उगाही का आरोप, ऑटो चालकों का हंगामा

विज्ञापन
फोटो15एयूआरपी 26- मां मंगला काली चौराहे पर बीच सड़क पर खड़े ऑटो से लगा जाम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के मां मंगला काली चौराहे पर बुधवार को भारी संख्या में एकत्रित ऑटो चालकों ने मार्ग पर ऑटो खड़ा करके जाम लगा दिया। इस दौरान चालकों ने हंगामा करते हुए ट्रैफिक पुलिस की मनमानी व उगाही के खिलाफ आवाज बुलंद की। जाम और हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर चालकों को शांत कराया।
विज्ञापन

ऑटो के बीच रास्ते में खड़ा कर दिए जाने से आवागमन बाधित हो गया। जिससे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने चालकों से समस्या पूछी। जहां चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी व अवैध उगाही का आरोप लगाया। कहा कि पहले उन्हें सुविधा शुल्क दें और उसके बाद चालान भी कटवाएं। कहा कि पूरे दिन में वह चार-पांच सौ रुपये ही कमा पाते हैं। जिसमें ट्रैफिक पुलिस को भी समझना पड़ता है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस उनका चार-पांच हजार रुपये का चालान काट देती है। जिससे वह परेशान हैं। ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है।
इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने चालकों को समझा बुझाकर उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में देकर दूर कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर ऑटो चालकों का गुस्सा शांत हुआ। इस बीच लगभग पौन घंटे तक जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें