फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हुई मारपीट, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी-8- घटना स्थल पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। जमीन के विवाद को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट के दौरान एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की बहू ने चार लोगों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के किशोरगंज फीडर रोड पर रहने वाली चंद्रसुधा पत्नी करुणेश कुमार का सुदर्शन लाल से वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। विगत नौ दिसंबर को विचाराधीन मामले में चंद्रसुधा के पक्ष में फैसला आया था। इस पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर सुदर्शन की पत्नी प्रेमा देवी का कब्जा भी हटवा दिया। बुधवार की सुबह चंद्रसुधा उसी जमीन पर दरवाजा रखवाने जा रही थी। इसी पर प्रेमादेवी से कुछ कहासुनी हो गई।
प्रेमा देवी की बहू प्रियंका ने पुलिस को बताया कि जब वह दरवाजे पर शोर सुन कर पहुंची तो चंद्रसुधा के पुत्र रमन, उसकी पत्नी व अश्वनी, अमरीश सास प्रेमा देवी को मारपीट कर सड़क की ओर खींच रहे थे। कुछ ही देर बाद उनकी सास की मौत हो गई। मारपीट में वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही तनाव की स्थिति बन गई। मृतका के परिवारीजन मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। वृद्धा की मौत और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मृतका की बहू की तहरीर पर चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें