फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुई बीज प्रसंस्करण इकाई

विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी-20 बीज प्रसंस्करण इकाई को देखते गेल के अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद(औरैया) परवाहा स्थित सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र में बीज प्रसंस्करण इकाई का बुधवार को शुभारंभ हो गया। गेल इंडिया लिमिटेड पाता के कार्यकारी निदेशक ने उद्घाटन करते हुए किसानों को इससे फायदा पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

गेल के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने कहा कि बीज प्रसंस्करण इकाई से किसान बेहतर उपज के लिए अच्छे बीज प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए अच्छी गुणवत्ता का नवीनतम प्रजाति का बीज तैयार किया जाएगा। यहां से बीज प्राप्त कर किसान अपने खेतों में फसल की अच्छी पैदावार कर सकते हैं। जिससे वह आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. इंद्र पाल सिंह, डॉ. बृज विकास सिंह जीएम सिविल अनिल कुमार झा, जीएम एचआर शशांक सक्सेना, चीफ मैनेजर सीएसआर नवीन कुमार, डॉ. रश्मि यादव, कमलेश कुमार सिंह, अंकुर झा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें