फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौथी गौशाला में एक गोवंश की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा

विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी-7- गोशाला के अंदर टिनशेड के नीचे मौजूद गोवंश। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल(औरैया)। प्रदेश सरकार गोशालाओं में अन्ना मवेशियों की देखरेख के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बाद भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार की रात पौथी गोशाला में एक बीमार गोवंश की मौत हो गई। देखरेख न किए जाने से रात से लेकर सुबह तक कुत्तों ने शव को बुरी तरह नोच डाला। सुबह कंकाल ही परिसर में पड़ा मिला। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं, अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पौथी में बनी अस्थायी गोशाला में 152 गोवंश हैं। ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। हाल यह है कि रात के समय ठंड में गोवंश ठिठुरने के लिए मजबूर है। अव्यवस्था के चलते कई गोवंश बीमार भी है। मंगलवार देर रात को एक गोवंश की मौत हो गई, जिसके शव को दफनाए न जाने से रात से लेकर सुबह तक कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। सुबह परिसर में कंकाल ही पड़ा मिला। जबकि गोवंशों की देखरेख के लिए चार सेवादार तैनात हैं।
सेवादार विपिन कुमार ने बताया कि गोशाला में मंगलवार की रात को एक गोवंश की मौत हो गई थी, उसके शव को दफनाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदना था, लेकिन जेसीबी के न आने से उसको गड्ढे में दफन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एम श्रीवास ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। गोशाला में गोवंश की मौत की जांच करवाएंगे, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें