फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
फोटो - 14एयूआरपी18- किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
एरवाकटरा(औरैया)। हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान सबमर्सिबल से करंट उतर आया। जिससे पानी भर रहे 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

एरवाकटरा कस्बा निवासी सुघर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर हैंडपंप लगा है। जिसमें सबमर्सिबल लगी हुई है। मंगलवार सुबह उसका पुत्र सौरभ (15) हैंडपंप से पानी भरने के लिए गया था। इसी दौरान सबमर्सिबल से हैंडपंप में करंट उतर आया जिससे पुत्र चपेट में आ गया। चीखने की आवाज सुन जब तक बिजली की आपूर्ति बंद कराई जाती तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। घटना के बारे में पता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें